मुलताई: 24 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण कर पदोन्नत होकर स्थानांतरित हुए शिक्षक और शिक्षिका का ग्राम सोनोरा में किया गया सम्मान
Multai, Betul | Sep 6, 2024 सोनोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे 24 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवा पूर्ण करने के उपरांत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षक और शिक्षिका के साथ पदोन्नत हुए अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शालेय परिवार के साथ ग्रामीणों ने भी उपस्थित दर्ज कराई।