अकबरपुर प्रखंड के कुहिला गांव स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का बुधवार को 11:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में हिसुआ विधायक अनिल सिंह, रजौली एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी एवं कॉलेज के प्राचार्य हरीनारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शिलापट्ट का अनावरण किया।