पथरगामा: पथरगामा में एकल विद्यालय आचार्य की मासिक बैठक संपन्न
पटाकामा प्रखंड क्षेत्र के चिहारो पहाड़ स्थित सुरेश कुटीर में रविवार को 12:00 बजे दिन में एकल विद्यालय आचार्य की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आचार्य को पंचमुखी शिक्षा संस्कार एवं जागरण के महत्व की जानकारी दी गई साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विद्यालय में मनाने का निर्देश दिया गया।