खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गरथवलिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक अपनी पत्नी से विवाद हो जाने को लेकर गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। देखते ही देखते युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। युवक का नाम अजय पुत्र शत्रुघ्न है।