छबड़ा: बालापुरा में चोरों ने बालाजी के मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट व छत्र चुरा लिए
Chhabra, Baran | Feb 4, 2025 छबड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की वारदात से आमजन के साथ अब भगवान भी चोरों के निशाने पर आ गए है। बीती मध्य रात्रि को छबड़ा के ग्राम पंचायत खोपर के ग्राम बालापुरा में बालाजी मंदिर पर बालाजी के चांदी के मुकुट व छत्र को अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। छबड़ा पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी।