बिल्सी: अगोल निवासी एक युवक मुजरिया चौराहा पर अचेत अवस्था में मिला, परिजन जहरखुरानी का आरोप लगा रहे हैं
Bilsi, Budaun | Jul 5, 2026 दिल्ली से अपने घर लौट रहा एक युवक बदायूं के बिल्सी में जहरखुरानी का शिकार हो गया। शातिर ठगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब काटकर हजारों की नगदी, मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित युवक को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आज रविवार सुबह 10:00 बजे युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है