ओबरा: पटवध ग्राम पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | Jun 13, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार सुबह करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान सविता भारती पुत्री राम अवध भारती के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।