मखदुमपुर: मखदुमपुर थाना पुलिस का अभियान, अलग-अलग मामलों में पांच गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शामोचक गांव के मुन्ना शर्मा को चोरी, जगपुरा के सुधीर कुमार को आर्म्स एक्ट तथा कचनामा के संतोष विश्वकर्मा व मुस्सी बिर्रा के क्रांति विश्वकर्मा को शराब पीने के आरोप सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया।