गोविंदपुर: बनियां विगहा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
गोबिंदपुर के बनियां विगहा में जिला से आए हुए प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी भूमि संरक्षण नवादा कृषि अभियंत्रण के उपनिदेशक शशि शेखर के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार के अलावा उप मुखिया, वार्ड सदस्य, कई विभागों के कर्मी मौजूद थे।