डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे में 29 अभियुक्त गिरफ्तार, 220.53 लीटर शराब बरामद
सीतामढ़ी पुलिस ने अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 201.30 लीटर देशी शराब एवं 19.23 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।