बक्सर: जिले में 4 अगस्त को आयोजित टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकल साइंसेज की प्रतियोगिता परीक्षा में 2689 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Buxar, Buxar | Jul 30, 2024 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकल साइंसेज की प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त को ऑफलाईन किया जाएगा। परीक्षा में बक्सर जिले से 2689 परीक्षार्थी भाग लेंगे।प्रतियोगिता परीक्षा 2 पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।