सिमरिया: पन्ना-कटनी मार्ग पर धंसा भारी ट्राला: रेस्क्यू जारी, लगा भीषण जाम!
पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर भारी बारिश के चलते सीमेंट से भरा एक ट्राला मिट्टी धंसने से कीचड़ में फंस गया है। इस हादसे के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्री बेहाल हैं। मौके पर पहुंची प्रशासन और 'पन्ना क्रेन सर्विस' की टीम जेसीबी व भारी क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।