दावथ: सेमरी गांव से दावथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Dawath, Rohtas | Jul 23, 2026 दावथ पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से मारपीट मामले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार। गुरुवार संध्या 5:00 बजे दावथ थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि सेमरी गांव से मारपीट मामले के आरोपी 28 वर्षीय दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।