रामगढ़ में युवक को पीटने वाले पुलिसकर्मी को डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नौकरी से किया बर्खास्त, डीसीपी का सख्त संदेश- वर्दी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
पंचकूला/ 26 जून :-पंचकूला पुलिस ने अनुशासनहीनता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। रामगढ़ चौकी क्षेत्र में तैनात ईआरवी कर्मी एसपीओ जयवीर सिंह द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के क्षेत्र में घूमने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया। इसी दौरान एसपीओ जयवीर सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
मामला डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के संज्ञान में आते ही उन्होंने पूरे प्रकरण क