बौंसी: जंगली मोड़ के पास से पुलिस ने 2.9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | Feb 5, 2025 बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के जंगली मोड़ समीप से पुलिस ने बुधवार करीब 1 बजे बाइक सवार शराब तस्कर को 2.9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सांगा गांव निवासी सुरेश सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगली मोड़ समीप छापेमारी अभियान चलाया।