बौंसी: बौसी प्रखंड में धूमधाम से मनाई जा रही है सरस्वती पूजा, मंडप स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा की गई
Bausi, Banka | Feb 3, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा अर्चना सोमवार को सुबह 11 बजे शांतिपूर्ण माहाैल में मनाई जा रही है। कई जगहों पर दोपहर 3 बजे तक पूजा अर्चना पंडित द्वारा कराई गई। सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों व युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छात्रों ने अपने-अपने शिक्षण संस्थान में व युवा अपने-अपने आवासीय परिसर या आस-पास मंडप स्थापित कर मां की अराधना की।