बौंसी: बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या की, थाने में यूडी केस दर्ज हुआ
Bausi, Banka | Feb 4, 2025 बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे परिजनों ने थाना में आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि परिजन किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।