बौंसी: सीएम के आगमन के कारण भलजोर बॉर्डर पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, दिन भर जाम
Bausi, Banka | Feb 2, 2025 सीएम नीतीश कुमार के बांका आगमन को लेकर रविवार सुबह से ही भलजोर बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जिसके कारण बड़े-बड़े वाहनों की लंबी कतार बॉर्डर पर लग गई। दिनभर वाहनों का जाम लग रहा। बंगाल, झारखंड से आने वाले वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। शाम 5:00 बजे के बाद धीरे-धीरे बड़े वाहनों का यातायात बहाल कर दिया गया।