गायघाट: गायघाट थाने में थानेदार ने संभाला पदभार, थाना के पदाधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। इससे पूर्व प्रशिक्षु डीएसपी सह निवर्तमान थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने नए थानेदार उमाकांत सिंह को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों से औपचारिक जान पहचान किया उसके बाद उन्होंने थाना परिसर का जायज़ा लिया।