नवाबगंज: गोठिया गांव के पास माइनर में मिला अज्ञात शव, पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त में जुटी
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित गोठिया गांव के पास एक माइनर नहर में सोमवार करीब 9 बजे अज्ञात शव मिला है।स्थानीय लोगों की सूचना पर जैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।