बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार , एक मामले निष्पादित
भूमि विवाद का निपटारा हेतु बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए बीरपुर अंचल के सीआई कमल किशोर वर्मा ने बताया की जनता दरबार में कुल 21 भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई ।जिसमें पूर्व का 18 आवेदन व 3 नये आवेदन शामिल हैं।वहीं एक मामले का निष्पादन किया गया।