अशोकनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंधन बचाओ और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार सुबह 9 बजे नगर पालिका द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होने नगर पालिका की एकमात्र महिला पार्षद शालिनी खैरा साइकिल से पहुंचीं। उनके इस प्रयास की मौजूद लोगों ने सराहना की।