चांदपुर: चांदपुर में सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 71 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बिजनौर में 24 अप्रैल को चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर सरिया फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर सुधीश की गड्ढे मे गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में सैकड़ो लोगों ने सड़क पर जाम लगाया था। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार जाम लगाने वाले 71 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक राजीव कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है जिसमें 11 नामजद है।