मुरादाबाद: बेटी की शादी के लिए जोड़ी रकम नगर निगम की लापरवाही की चढ़ी भेंट, महिला सरियों पर गिरकर घायल हुई
मुरादाबाद में एक परिवार नगर निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है जहां पोल लगाने के बाद छोड़े गए सरियों पर एक महिला गिरकर घायल हो गई इसके बाद उसको इलाज की अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की बेटी की शादी के लिए जुड़ी हुई रकम से अब महिला का परिवार उसका इलाज कर रहा है। महिला की बेटी की शादी 4 फरवरी को है। परिवार वालों ने लगाई न्याय की गुहार।