गोरखपुर: चिलुआताल पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिकअप भी बरामद
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को अज्ञात चोरों ने एक पंपिंग सेट इंजन चोरी कर लिया था, जिसके संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संतोष चौहान, प्रिंस चौहान, रोहित पासवान, सुमेर चौहान और सूरज चौहान को गिरफ्तार किया।