काराकाट: अनुमंडल क्षेत्र में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस मनाया, शिकागो के शहीद मजदूरों को किया याद
बिक्रमगंज अनुमंडल के काराकाट दिनारा दावथ सूर्यपुरा सहित कई जगहों पर शुक्रवार को 11 बजे मजदूर दिवस मनाया गया। भाकपा माले के जन संगठन खेत ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।