नैनपुर: इटका वार्ड नंबर 7 में 28.7 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त, प्रशासनिक अमला मौजूद रहा
Nainpur, Mandla | Apr 10, 2026 अनुविभाग नैनपुर के इटका वार्ड नंबर 7 में प्रशासन द्वारा शुक्रवार 1:00 बजे बड़ी कार्यवाही करते हुए 28.7 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण करता द्वारा शासकीय भूमि में लगाई गई तार फेंसिंग को भी मौके से हटकर नगर पालिका के सुपूर्द किया। कलेक्टर के आदेश अनुसार नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्रालय भोपाल को यह जमीन आवंटित की गई है।