झांसी: शास्त्री नगर में शराब के नशे में धुत 4 युवकों ने 15 वर्षीय किशोर को रोड पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 रविवार रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चार शराब पीए युवकों ने एक 15 वर्षीय किशोर को बेरहमी से पीटा। यह घटना रात 11 बजे के करीब हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किशोर को सड़क पर गिराकर मार रहे हैं। पीड़ित किशोर की माँ, दीक्षा कुशवाहा, ने प्रेमनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।