रफीगंज: रफीगंज ओवर ब्रिज के समीप ठेला और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल, मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
रफीगंज शहर के ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ठेला एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के रूखुआ खराटी गांव निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र राहुल पासवान, गोह थाना क्षेत्र के चापुक निवासी रामचंद्र पासवान तथा ठेला मालिक गोरडिहा पंचायत के बनौली निवासी माणिक चौधरी के रूप में की गई है।