जांजगीर: बिजली दर वृद्धि और कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली कार्यालय का किया घेराव, पुलिस के बीच हुई झूमा झपटी
जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती और कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में बिजली कार्यालय घेराव एवं मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। कांग्रेस का आरोप है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। साथ ही लगातार हो रही बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा।