सिराथू: हिसामपुर माड़ो के मजरा बनिया का पुरवा गांव में छत पर सो रहे बुजुर्ग दंपति के घर में लाखों की चोरी
अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी थाना क्षेत्र के बनिया का पुरवा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय बुजुर्ग दंपति घर की छत पर सो रहे थे। चोर सामान को खेत तक ले गए और कीमती वस्तुएं निकालकर बाकी सामान छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।