मुरैना नगर: सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग में गिट्टी से भरे ट्रैक्टर और डंपर को किया ज़ब्त
सिविल लाइन थाना प्रभारी और उनकी टीम ने अलग-अलग जगह चेकिंग के दौरान अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। वही ग्वालियर रोड हाईवे पर काली गिट्टी का चूरा लेकर जा रहे डंपर को भी जप्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।दोनों वाहनों की कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई गई है।