Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
mevivekrao
No video available
7
जमुई: NSUI जमुई के नव युक्त प्रभारी को जमुई के साथियों ने दी बधाई।।।
11.2k views |
Jamui, Jamui
| Jul 14, 2020
MORE NEWS
शहादत दिवस शाह ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन किया गया समाजसेवी बूटों जी द्वारा #ViralVideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 11, 2026
जमुई: कार्यक्रम आयोजित कर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया जागरूक जमुई: सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक जानकारी देते हुए आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूक किउत् गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि हर साल 10 सितम्बर को पूरी दुनिया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्महत्या से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना और लोगों को जीवन के प्रति आशावान बनाना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर साल करीब 7,27,000 लोग आत्महत्या के कारण अपनी जान गंवाते है। जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं में मृत्यु का यह तीसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली मानस हेल्पलाईन 14416 नंबर जारी किया गया है, जो 24 गुणा 7 मुफ्त सेवा प्रदान करता है। साथ ही राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति शुरू की है ताकि जरूरतमंदों को समय पर परामर्श मिल सकें। वहीं एसीएमओ डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव या मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है तो उसकी बात बिना किसी पूर्वाग्रह के धैर्यपूर्वक सुनें। अगर आपके आसपास कोई अचानक बहुत शांत, अकेला या चिड़चिड़ा रहने लगा है तो उससे बातचीत शुरू करें। पीड़ित व्यक्ति को परिवार, किसी भरोसेमंद दोस्त सा सीधे किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीपीएम पवन कुमार, शमीम अख्तर, उदय कुमार, मो. साबिर सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। #jamuitopnews #jamui #civilsergeon #healthvibhag
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026
DM समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का का किया निरीक्षण जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के लिए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक शैक्षणिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विद्यालय निरीक्षण के क्रम में निकले जिले के तमाम वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपने-अपने प्रखंडों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों की साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का सघन जायजा लिया। इस अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वयं जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, जांच घर,तथा दवा वितरण कक्ष का बारीकी से अवलोकन करते हुए सभी उपकरणों की क्रियाशीलता को देखा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने परिसर में संचालित मुफ्त जांच सुविधा केंद्र में स्वयं की भी स्वास्थ्य जांच करवाया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सीय सुविधाओं, निःशुल्क दवाओं एवं समयबद्धता का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता, तत्परता एवं सेवा-भाव से व्यवहार करते हुए बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगा। #jamuitopnews #dmjamui
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026
जमुई: सड़क दु^र्घट^ना में चालक और 06 बच्चे हुए घा^य^ल जमुई के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने के बाद तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी ऑटो वाहन पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार ट^क्क^र मा^र दी। इस दुर्घटना में ऑटो वाहन के परखच्चे उड़ गए और ऑटो चालक के साथ छह बच्चे बु^री तरह घा^य^ल हो गए। घायल चालक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जबकि घा^य^ल छह बच्चों को बुधवार की शाम 4'00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घा^य^ल चालक की पहचान कैलाश साव और घा^य^ल बच्चों की पहचान गौर गांव निवासी राजेश कुमार साव के पुत्र रितिक कुमार, मनोज मंडल के पुत्र अंश राज, आरुष राज, रामकुमार शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार, दशरथ भगत की पुत्री अनिशा कुमारी और मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। #jamuibihar #Exident
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026
यह जटा वाली माई के नाम से जाने जाते हैं आखिर क्या सच्चाई है सच में उनके माथे पर इतना विशाल जाता है #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026
जमुई: में 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार,ऑटो और बाइक जब्त विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध जिले के अलग-अलग जगहों पर चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर अवैध शराब की खेप पकड़ने और तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान झाझा के सोहजाना के पास से पिपराडीह गांव निवासी पवन केसरी के पुत्र बिट्टू केसरी को 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास से एक ऑटो से दो तस्कर और बाइक से एक तस्कर को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है यानि कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑटो और बाइक से गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के नीमा चंद्रपुरा गांव निवासी रंजीत मिस्त्री के पुत्र सुभाष कुमार , लखीसराय जिले के कटेहर सूर्यगढ़ा निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र रंजीत यादव और बड़ी दुर्गा स्थान निवासी शंकर शाह के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना के पास से पैदल थैला में रखकर 15 लीटर शराब लेकर जा रहे बिट्टू केसरी को पकड़ा गया। इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के पास से भी एक ऑटो और एक बाइक से तीन लोगों को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है यानी कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो और एक बाइक को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर चारों को जेल भेज दिया गया है। #jamuibihar #jamuiPolice #jamuitopnews #Crime #CrimeNews #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026
जमुई: पंच मंदिर में शादी रचाने के बाद परिजन ने प्रेमी जोड़ा को होटल में पकड़ा, प्रेमी के साथी की कर दी पिटाई गिद्धौऱ स्थित घर से फरार प्रेमी जोड़े द्वारा पंचमन्दिर में शादी रचाने के बाद एक निजी होटल में ठहरने गए प्रेमी जोड़े को लड़कीं के परिवार वालों ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान लड़कीं की मां ने प्रेमी के साथी की चप्पल से पिटाई कर दी। देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। चप्पल से मारते हुए व धक्का मुक्की करने का लाइब वीडियो बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मंगलवार के शाम की बताई जाती है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भी घटना की जांच पड़ताल की गई। बताया जाता है कि गिद्धौऱ निवासी अभिषेक कुमार और ज्योति कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ज्योति ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि वह अभिषेक और उसके साथियों के साथ मंदिर पहुंचकर शादी कर चुकी है। बताया जाता है कि शादी में गिद्धौर निवासी पल्लव कुमार समेत कुछ करीबी दोस्त गवाह बने थे। शादी की जानकारी मिलने के बाद ज्योति के परिजन आक्रोशित हो गए और रजिस्ट्री कचहरी के पास होटल पहुंच गए। होटल के बाहर शादी में गवाह बने पल्लव कुमार के मिलने पर परिजनों ने उससे शादी में संलिप्तता को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। युवक के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर परिजन आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर थप्पड़, जूते-चप्पल से मारपीट होने लगी। मारपीट और हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हुआ और वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है #jamuinews #lovemarriage #Crime #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 9, 2026
जमुई: खेत के गड्ढा में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की हुई मौ^/त जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया गांव स्थित खेत में बने गड्ढा में गिरकर संतोष यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यवीर कुमार डूब गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को होते ही फौरन मासूम को गड्ढे से निकाला गया और मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृ^/त घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बरहट थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मासूम के श^व का पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया।
Jamui, Jamui | Sep 9, 2026
ऐसा कोई जिला नहीं की वायरल बेड जी से हिला नहीं चार दोस्त को एक साथ हुआ डाय*बिटीज #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 9, 2026