कामडारा: ₹10 लाख का इनामी PLFI स्टेट चीफ अमृत होरो गिरफ्तार, कामडारा थाने में दर्ज हैं 15 मामले
Kamdara, Gumla | May 29, 2026 प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के 10 लाख रुपये के इनामी स्टेट चीफ अमृत होरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृत होरो पर राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक नक्सल एवं आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे अधिक 15 मामले कामडारा थाना में दर्ज हैं। अमृत होरो पिछले करीब 16 वर्षों से पीएलएफआई संगठन मे सक्रिय था और संगठन के लिए लेवी वसूली रंगदारी वसूलता था।