गुना नगर: हनुमान टेकरी रोड पर मां-बेटे ने मारपीट का आरोप लगाया, घायल अस्पताल में भर्ती, 4 लोगों पर मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के हनुमान टेकरी रोड पर मां बेटे ने मारपीट के आरोप लगाए है। 29 नवंबर को थाना में दर्ज शिकायत में फरियादी छोटू खटीक, उसकी मां क्रांति बाई ने पुलिस को बताया, बीती रात घर के बाहर शोर सुना, बाहर आए तो दो महिला दो युवकों ने गालियां देकर पुरानी रंजिश में लाठी डंडों से मारपीट की। दोनों घायल है। दो युवक दो महिलाओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।