ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के मद्देनजर जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा 5 दिसंबर से जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर 12:00बजे कुंडहित प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने स्वयं रक्तदान किया और अपने अधीनस्थों