मंझनपुर: छोटा अड़हरा में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, 7 मांगों पर अड़े परिजन, पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
छोटा अड़हरा गांव में रविवार रात एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भारत यादव के रूप में हुई है। वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा आठ साल पुराना विवाद सामने आ रहा है। भारत यादव ने वर्षों पहले ननिहाल में रह रही एक युवती को भगाकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में काम करने लगा था।