घोसवरी: घोसवरी थाना क्षेत्र में सावन में चिकन खाने से मना करने पर बदमाशों ने होटल में की तोड़फोड़ और मारपीट
Ghoswari, Patna | Jul 29, 2025 सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे घोसवरी थानांतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन स्थित एक होटल पर एक बार फिर गुंडों का कहर देखने को मिला। 10-12 की संख्या में लाठी-डंडे और हथियार से लैस गुंडों ने एक होटल में सावन माह में चिकन खाने से मना करने पर जमकर तोड़फोड़ की और होटल मालिक समेत तीन कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी और मौके से सभी फरार हो गए।