घोसवरी: बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के ताड़तर गांव में गोलीबारी, 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Ghoswari, Patna | Jul 24, 2025 घोसवरी थाना क्षेत्र के ताड़ तर गांव में 20 जुलाई 2025 को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी जिसका इलाज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुवार को लगभग 2 बजे एएसपी बाढ़ 1 राकेश कुमार ने इस घटना से सम्बन्धित पूरी जानकारी दी।