घोसवरी: घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईगाँव रामनगर से दो भैंसों की चोरी, पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई पर नहीं मिली मदद
Ghoswari, Patna | Jul 11, 2025 घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईगाँव रामनगर गांव से चोरों ने दो भैंसों की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पीड़ित व्यक्ति अपने बथान पर गया तो देखा कि भैंसें गायब हैं। वह घोसवरी थाना इस मामले की सूचना देने पहुँचा ताकि कार्रवाई की जा सके।पीड़ित ने जानकारी दी कि गुरुवार और शुक्रवार के मध्य रात्रि 2 बजे ही घोसवरी थाना गया। लेकिन उनकी कोई विशेष मदद नहीं कि गयी।