गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की खाद्य सुरक्षा टीम ने 8 क्विंटल 65 किलो खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट किया
गाजियाबाद के खाद्य सुरक्षा टीम ने 8 क्विंटल 65 किलो जब्त कर नष्ट किया। खाद सुरक्षा टीम ने हरियाणा के मेवात और यूपी के अमरोहा से आ रही दो पिकप को रोका। तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों में पनीर लदा हुआ मिला। खाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक दोनों पिकप में 8 क्विंटल 65 किलो पनीर था। यह खराब था। जिसको गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया। पनीर से बदबू आ रही थी