गाज़ियाबाद: थाना सिहानी गेट पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 60 किलो अवैध पटाखे बरामद
थाना सिहानीगेट पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर अपने घर में अवैध पटाखे बेचने वाले ध्यान सिंह उर्फ राहुल और गौरव नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को सोमवार शाम करीब 4 बजे अभियुक्तों के घर से ही गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से60 किलो अवैध पटाखे बरामद हुए हैं।