गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में युवक ने युवती के साथ बुरी तरह की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में अर्थला स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने युवती बुरी तरह से पीटा। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोमवार शाम करीब 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वीडियो शेयर करते हुए लोग गाजियाबाद पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने पेट्रोल पंप के अंदर सड़क पर गिरा गिरा कर युवती की पिटाई की।