गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोदीनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे राहुल उर्फ कालू और ललित उर्फ लप्पा नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान सोमवार शाम करीब 4 बजे थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या जैसे अपराध कारित किये हैं जिसमें वे अपने साथियों के साथ पूर्व में जेल जा चुके हैं।