भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सीतामढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया।