बक्सर: महात्मा गांधी नगर में शिक्षक की संदिग्ध मौत, शव मिलने से सनसनी, खरगपुरा प्राथमिक विद्यालय में थे तैनात
Buxar, Buxar | Jun 15, 2025 बक्सर नगर के बाजार समिति रोड स्थित महात्मा गांधी नगर में एक मकान से रविवार की रात लगभग साढ़े सात बजे शिक्षक का शव बरामद हुआ. संदिग्ध हालत में खुद के मकान में शिक्षक की मौत से सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक के भाई से पूछताछ कर घटना से अवगत हुई.इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया.