बीकानेर: कोटगेट पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बाइक की बरामदगी की
बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को इस मामले में अहम सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश ब