संडीला: तेज आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में बिजली हुई गुल
Sandila, Hardoi | May 31, 2026 दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। वहीं कुछ जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।शहर के कई मोहल्लों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही।