फिरोज़ाबाद: विशेष अदालत ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 3 आरोपियों को सुनाई सजा, मुख्य आरोपी को 7 साल की कैद
ऑपरेशन कांविक्शन के तहत फ़िरोज़ाबाद की विशेष अदालत ने पॉक्सो एक्ट के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। दोषी मानते हुये मुख्य आरोपी छोटू उर्फ़ विशाल को 7साल का कारावास और ₹26000/- रूपये के जुर्माने के साथ सजा सुनाई है जबकि शामिल दो महिलाओ को 3-3 साल का कारावास और ₹6000/-6000 /- जुर्माना लगाया है।आपको बता दें मामला वर्ष 2023 में थाना मक्खनपुर से जुडा हुआ है।