बिछिया: अंजनिया पंचायत में सड़क पर खुले चेंबर से बड़े हादसे का खतरा
अंजनिया ग्राम पंचायत के वार्ड महावीर वार्ड क्रमांक- 5,6 और 7 में सड़क पर खुले चेंम्बर लोगों के लिए हादसे की वजह बनते जा रहे हैंl 20 मई, बुधवार को सुबह 10 बजे स्थानीय वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, करीब 300 मीटर के दायरे में तीन चेंम्बर खुले पड़े है l जिनमें कई गिरकर चोटिल हो चुके है l पंचायत से शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है l